फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kanshiram Colony in a dilapidated condition, no one is listening to the residents' complaints

Barabanki News: कांशीराम आवास बदहाल, नहीं हो रही सुनवाई

Mon, 05 Jan 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram Colony in a dilapidated condition, no one is listening to the residents' complaints
सिद्धौर। स्थानीय नगर पंचायत करीब 18 साल पहले गरीबों और निराश्रितों के लिए निर्मित काशीराम कॉलोनी बदहाल हो गई है। एक समय था जब इस कॉलोनी में पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब हालात बेहद चिंताजनक है। वहां रहने वालों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। नालियां बजबजा रही हैं और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अव्यवस्था के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने से स्थिति और भी बदतर हो गई है। शुद्ध पेयजल के लिए बनाई गई पानी की टंकी भी जर्जर हालत में है। स्वच्छ पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पांच इंडिया मार्का हैंडपंपों में से दो लंबे समय से खराब पड़े हैं, इससे समस्या और बढ़ गई है। कॉलोनी में कुल 96 आवास आवंटित किए गए थे, लेकिन वर्तमान में केवल लगभग 25 परिवार ही यहां रह रहे हैं। कॉलोनी के शान मोहम्मद, सतीश, गुड्डी, शकील और रेशमा खातून ने बताया कि शाम ढलते ही बाहरी और अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। इससे महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। कॉलोनी की गंदगी, पानी की समस्या और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर नगर पंचायत प्रशासन से कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच कराकर बिजलीए पानी जैसी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। उचित कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed