{"_id":"57f9329d4f1c1b6d532703ec","slug":"just-two-and-a-half-hours-to-get-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ ढाई घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ ढाई घंटे मिल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही ने त्यौहारी सप्ताह में लोगों का जीवन अंधकारमय बना दिया है। कस्बावासियों को 24 घंटे में दो से ढाई घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। नवरात्र में देवी पूजा शुरू होते ही रात की बिजली कई दिनों से गुल है।
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के फोन बंद होने से लोगों में काफी आक्रोश है। इसके अलावा क्षेत्र की 25 हजार आबादी को आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में चौबीस घंटे व गांवों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के सरकारी दावे की हकीकत जाननी हो तो कस्बा हैदरगढ़ की आपूर्ति का जायजा लिया जा सकता है।
यहां लोगों को रात दिन बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। नवरात्र व रामलीला शुरू होने पर सप्ताह की शुरुआत से ही कस्बे में बिजली नहीं मिल रही है। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही का आलम यह है कि रामलीला कमेटी को बारात की शोभा यात्रा भी अंधेरे में निकालनी पड़ी थी। इस दौरान कस्बे की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ने से सुरक्षा कर्मियों को शांति व्यवस्था में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
कस्बे की गलियों में तो अंधेरा रहता ही है लगातार आपूर्ति बाधित होने से इन्वर्टर चार्ज नहीं होने से विद्युत कनेक्शनधारियों के मकान व दुकानों में रोशनी व गर्मी से बचने के लिए लगे उपकरण बंद हो गए हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो मंगलवार की सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे तथा शाम को तीन से साढ़े तीन बजे तक मात्र आधा घंटा बिजली मिली थी।
इसके बाद से रात की बिजली तो पूरी तरह से गायब होने से अंधेरा ही रहता है। दिन में सुबह से शाम तक आधा घंटा घंटा मिला कर कई चक्र में मुश्किल से दो से ढ़ाई घंटे बिजली मिल भी जाती थी लेकिन शुक्रवार की शाम को कटी बिजली के दर्शन शनिवार कोे पूरे दिन नहीं हो सके हैं। ग्रामीण अंचल में उपभोक्ताओं को कई कई दिन तक बिजली नहीं मिल रही है।
उपभोक्ताओं ने कहा बाधित आपूर्ति के बारे में जानकारी के लिए संपर्क करने पर विभाग के अधिकारी मोबाइल फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते हैं। उपखंड अधिकारी निशीकांत ने कहा ऊपर से बिजली मिलने पर तत्काल सभी फीडरों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा त्यौहार के दौरान शहरों में विद्युत की खपत बढ़ने पर कठिनाई होती है।