{"_id":"69fa5617ddcb1d09a301a7ec","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-6-lakh-stolen-from-warehouse-workers-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-166518-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोदामकर्मी के मकान से छह लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोदामकर्मी के मकान से छह लाख के जेवर व नकदी चोरी
Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर के नालापार दक्षिणी वार्ड-पांच में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। मंगलवार सुबह जब परिवार को घटना का पता चला तो घर में अफरा-तफरी मच गई। घर के पीछे खाली पर्स और जेवरों के बॉक्स बिखरे मिले।
नालापार दक्षिणी निवासी राकेश विपणन गोदाम में कार्यरत हैं। उनके परिवार में पत्नी रजनी, पुत्र रवि, मोहित व उनकी पत्नियां, बड़ी पुत्री सोनी और उसका पति राका साथ रहते हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य घर के ऊपरी हिस्से में रहते हैं, जबकि नीचे पीछे बने कमरे में अलमारी, बक्से और अन्य सामान रखा जाता है।
मंगलवार सुबह जब पुत्री सोनी नींद से उठी तो नीचे कमरे का सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर घरवालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, करीब 40 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
राकेश ने बताया कि अलमारी में पत्नी, दोनों बहुओं और दोनों बेटियों के जेवर रखे थे। चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना के बाद घर के पीछे खाली पर्स और जेवरों के बॉक्स पड़े मिले, जिससे आशंका है कि चोर पीछे की दीवार से छत पर चढ़कर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।
कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।