{"_id":"6aeb977e5b83c225db0f3e73","slug":"javed-ali-enlivened-the-deva-mela-barabanki-news-c-315-1-brb1041-183696-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: देवा मेले में खूब चला जावेद अली की आवाज का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: देवा मेले में खूब चला जावेद अली की आवाज का जादू
Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
देवा मेले के मंच पर गीत प्रस्तुत करते जावेद अली
देवा। सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक जावेद अली ने अपनी सुरीली आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा ऑडिटोरियम संगीतमय हो उठा। एक के बाद एक लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कहीं तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी तो कहीं प्रशंसक अपने पसंदीदा गानों पर खड़े होकर थिरकते नजर आए।
जावेद अली ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत लोकप्रिय गीत कुन फाया कुन से की। इसके बाद अर्जियां अर्जियां, सौदेबाजी, पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, बजरंगी भाईजान का तू जो मिला तो मिल गई मुझे मंजिल, कजरारे कजरारे तेरे काले काले नैना और नगाड़ा-नगाड़ा नगाड़ा बजा शामिल हैं।उनकी आवाज और गायकी का जादू ऐसा चला कि दर्शक देर तक संगीत की धुनों पर झूमते रहे।
बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक का कार्यक्रम होने के कारण ऑडिटोरियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थिति यह रही कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश संबंधी पाबंदियों के चलते कई लोग ऑडिटोरियम के अंदर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
बुधवार की रात आयोजित मेगा नाइट का कार्यक्रम निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ, लेकिन जावेद अली की गायकी के आकर्षण ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रशंसक अपनी जगह पर डटे रहे।