फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   jail

जेल में डीएम, एसपी का छापा, मचा हड़कंप

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
jail
बाराबंकी। जिला कारागार में मंगलवार को डीएम व एसपी ने एक साथ छापा मारा। इन आला अफसरों के जेल में पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। पूरे जेल की बैरकों की सघन तलाशी ली गई व जेल अधीक्षक को बेहतर इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारियों के वापस लौटने पर जेल कर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान परिसर में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने एडीएम राकेश सिंह के साथ संयुक्त रूप से जिला कारागार में छापा मार कर निरीक्षण किया गया। डीएम व एसपी ने जिला कारागार की बैरकों, भोजनालय, अस्पताल, व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का हाल देखा। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन ,सोशल डिस्टेंसिंग आदि के बारे में बंदियों को जागरूक किया गया एवं परिसर में साफ-सफाई बेहतर बनाए रखने के दिशा-निर्देश अधीक्षक एचबी सिंह को दिए गए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जेल अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जेल परिसर के अंदर संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु न आने पाए इसके लिए गेट पर सही तरीके से चेकिंग की जाए। डीएम व एसपी ने जेल प्रशासन द्वारा कोविड-19 के बचाव के लिए किये गये प्रयासों तथा बंदियों द्वारा मास्क लगाये जाने के साथ साफ-सफाई व्यवस्था की प्रशंसा भी की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed