फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   It's hot outside and it's humid inside the house

Barabanki News: बाहर तपिश तो घर के अंदर उमस का सितम

Fri, 13 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
It's hot outside and it's humid inside the house
बाराबंकी। गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को पारा 41 के पार पहुंचने से लोगों को तपिश के साथ पुरवा हवाओं ने खूब झुलसाया। बाहर तपिश तो घर के अंदर उमस के सितम ने लोगों को दिन भर बेहाल रखा। रात का तापमान भी चढ़ने से लोगों की रातों की नींद भी गायब होती दिखी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम प्रचंड गर्मी के सितम से राहत मिलने के कोई आसार नहीं जताए गए हैं।
विज्ञापन

तपिश के बीच दिन भर चली पुरवा हवाओं ने घरों से काम काज के लिए बाहर निकले लोगों को खूब परेशान किया। इस कारण दोपहर 12 बजे के बाद से ही सड़कों के साथ ही बाजारों में भी सन्नाटा दिखने लगा। रात के तापमान में हुई वृद्धि के कारण गर्मी से बचाने में एसी और कूलर सब बेकार साबित होते दिखे। गर्मी से बचने के लिए बड़ों से लेकर बच्चे तक दिन में पानी में मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed