फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Innocent was trapped in the bus dragged 100 meters

बस में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता रहा मासूम

Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Innocent was trapped in the bus dragged 100 meters
बस में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता रहा मासूम - फोटो : अमर उजाला
कस्बा पुलिस चौकी के पास शनिवार की सुबह साइकिल चला रहे एक बच्चे को परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्चा साइकिल समेत बस में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन


बच्चे को बस में फंसा देख कस्बे में अफरातफरी मच गई। कस्बा वासियों के शोर मचाने पर बस चालक ने बस रोक कर भागने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी के पास मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी शकील का आठ वर्षीय पुत्र समीर साइकिल चलाते-चलाते अचानक बीच सड़क पर पहुंच गया। उसी समय फतेहपुर से सुढ़ियामऊ जा रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने बच्चे की साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद बच्चा साइकिल समेत  बस के आगे निचले हिस्से में फंस गया। लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और रफ्तार बढ़ा दी। उधर बस के आगे बच्चा फंसा देख सड़क पर अफरातफरी मच गई। बस चालक की लापरवाही से बच्चा व साइकिल करीब 100 मीटर घिसटते चले गए।

वहां मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाकर बस को रोक लिया। बस किनारे खड़ी कर चालक भागने की कोशिश की जिसे मौजूद लोगाें ने पकड़ लिया। आननफानन गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद आक्रोशित सभासद राज किशोर यादव, नसीम गुड्डू, जितेंद्र शुक्ल, संतोष कुमार, फारूक,  विष्णु मौर्य, सुरेश आदि ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ कर कोतवाली लेकर चली गई। सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पुलिस चौकी के पास ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। 

तेज रफ्तार से निकलती हैं बसें
कस्बा वासियों का कहना है कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से निकलते हैं। बीते दो माह में कई लोग बस की टक्कर से घायल हुए हैं। हाल ही में सेलुहामऊ के पास अनुबंधित बस की ठोकर से स्कूली वैन सवार एक दर्जन बच्चे घायल हुए थे। वहीं सुढ़ियामऊ के पास भी रामनगर जा रही एक अनुबंधित बस ने बरैया गांव के पास स्कूली वैन को टक्कर मारी थी। जिसमें वैन चालक समेत पांच छात्र घायल हुए थे। दो माह पूर्व भगौली मार्ग पर महमूदाबाद जा रही अनुबंधित बस ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया था जिसमें छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। 


घायल बच्चे के परिवारीजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बस चालक तेजी से बस ले जाते पाए गए तो विभाग को उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। विकास पांडेय, कोतवाल फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed