फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   industry

714 करोड़ के एमओयू पर लगी मुहर, 44 उद्यमी लगाएंगे इकाई

Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
industry
बाराबंकी। जिले में सात अरब 14 करोड़ रुपये से इकाइयां लगेंगी। औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 44 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर यह इकाइयां लगाने की सहमति दी है। इन इकाइयों में पेय व खाद्य पदार्थ के साथ प्लास्टिक व एल्युमीनियम से कई उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं इन इकाइयों में तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद उद्यमियों ने सरकार के प्रयासों की काफी सराहना की। बोले कि अब एक ही पोर्टल पर आसानी से यूनिट लगाने के लिए भूमि, फायर समेत एनओसी आदि की कागजी कार्रवाई हो जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जहां लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिले में तीन करोड़ से अधिक की इकाई लगाने वाले 29 निवेशकों ने सहमति दी। वहीं जिलेस्तर पर हुए कार्यक्रम में 15 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी केे सामने शुक्रवार को लखनऊ में हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के 29 उद्यमियों ने कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में तीन करोड़ से अधिक की इकाइयां लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इनमें गोदरेज एग्रोवेट, हिलटॉप ट्रेडर्स, त्रिवेणी अलमीरा, नेचर पॉली प्लास्ट, गोयल एलायड इंडस्ट्रीज, शालीमार इंजीनियरिंग वर्क्स, सियाराम फूड्स समेत 29 इकाइयां लगाने वाले उद्यमी शामिल हुए।
वहीं कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में सांसद उपेंद्र सिंह रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश कुमार की उपस्थिति में तीन करोड़ से कम की लागत में इकाई लगाने वाले 15 उद्यमियों में शामिल मेसर्स चेयरटेक, सांवरिया एल्युमीनियम, आरएसडी गृह उद्योग, एकता स्नैक्स, मेटर रिफाइनरी एंड स्मेल्टिंग इंडस्ट्रीज, चौहान इंटर प्राइजेज, मनकापुर सीड्स कोऑपरेटिव, राधा एग्रो इंडस्ट्रीज, कृष्णा प्लास्टिक इंडस्ट्रीज और रॉनिन बायोटेक के निवेशकों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस तरह 44 उद्यमियों द्वारा जिले में सात अरब 14 करोड़ रुपये का निवेश कर तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। लगने वाली इन इकाइयों में कोल्ड ड्रिंक्स, आटा, मैैदा, चिप्स आदि खाद्य पदार्थ के साथ कृषि व घरेलू कार्य में प्रयोग होने वाले पीवीसी पाइप, एल्युमीनियम के बने खिड़की, दरवाजे आदि उत्पाद तैयार होंगे। उद्यमियों को ओडीओपी उत्पाद से सम्मानित भी किया गया।
उद्यमी बोले आसान हुई इकाई लगाने की प्रक्रिया
आरएसडी गृह उद्योग इकाई लगाने वाले निवेश अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि केंद्र के प्रयास से अब इकाई लगाना आसान हुआ है। एक ही पोर्टल पर भूमि, फायर व एनओसी जैसी प्रक्रिया हो रही है। इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
------------
पीवीसी पाइप उत्पाद की इकाई लगा रहे निवेशक हरीश वर्मा ने बताया कि इकाइयों में बिजली व्यवस्था में सुधार की अभी आवश्यकता है। उनकी इकाई अगले साल तक शुरू होगी। इसमें 15 से 20 लोगों को रोजगार मिलेगा।
------------
सांवरिया एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज के उद्यमी रोहित अग्रवाल सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहते हैं कि उनकी इकाई में नौ-दस लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके पहले हुए एमओयू में उनकी एक इकाई लखनऊ में चल रही है।

----------
आटा, तेल, मैैदा और सूजी आदि खाद्य उत्पाद की इकाई लगा रहे उद्यमी शिवाकांत का कहना है कि सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग लगाने के क्षेत्र में काफी चीजें आसान हुुई हैं। उनकी इकाई में 20 से 25 लोगों को काम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed