फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   If not fastg, then from midnight tonight toll tax will have to be paid double

फास्टैग नहीं तो आज आधी रात से टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना टैक्स

Mon, 15 Feb 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
If not fastg, then from midnight tonight toll tax will have to be paid double
बाराबंकी। वाहन पर फास्टैग न होने पर सोमवार को रात 12 बजे से दोगुना टैक्स भरना पड़ेगा। पहले यह व्यवस्था 15 फरवरी यानि कि रविवार रात 12 बजे से शुरू होने जा रही थी लेकिन किन्हीं कारणों से एनएचएआई ने एक दिन का समय और बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था लागू होने से पहले एनएचएआई वाहन चालकों को जागरूक करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रहा है। जिले के सभी टोल प्लाजा पर रेडियो के साथ पोस्टरों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर अहमदपुर कै पास, लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शहावपुर के पास और लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर बारा गांव के पास टोल प्लाजा है। इन तीनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। फास्टैग की सुविधा न होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति से निपटने के लिए ही सभी लेन पर फास्टैग की सुविधा लागू की जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक तकरीबन 20 प्रतिशत वाहनों में फास्टैग नहीं लगा है और ये प्रतिदिन नकद टैक्स देकर गुजरते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 16 फरवरी को रात 12 बजे से जिले के सभी टोल प्लाजा पर यह सुविधा खत्म होने जा रही है। यदि आपके वाहन में फास्टैग नहीं लगा है तो दोगुना टैक्स देेेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो 20 प्रतिशत वाहन बचे हुए हैं उनके चालकों को जागरूक करने के लिए एनएचएआई कोई कोरकसर बाकी नहीं रख रहा है। रेडियो और पोस्टर के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाया जा सके।
नेशनल हाईवे स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान को बंद करने के लिये एनएचएआई ने दिसंबर 2020 में कहा था कि पहली जनवरी 2021 से टैक्स की वसूली फास्टैग के माध्यम से होगी। उसके बाद इस आदेश को पूरी तरह से लागू करने में विभाग को कहीं-कहीं कुछ न कुछ कमियां देखने को मिलीं। इस पर तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से एनएचएआई ने एकबार फिर तारीख बढ़ाकर 16 फरवरी 2021 कर दी है।

टोल प्लाजा अहमदपुर के मैनेजर एएस चौहान ने बताया कि टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था अब 16 फरवरी रात 12 बजे से सभी वाहनों के लिए पूर्ण रूप से लागू की जा रही है। इसके लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है ताकि इनको दोगुना टैक्स न भरना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed