फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   if Muslims divided then BJP win

मुसलमान बंटे तो भाजपा जीत जाएगी

Fri, 17 Feb 2017 12:05 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 17 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
if Muslims divided then BJP win
- फोटो : Amar Ujala
सपा के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने मुसलमानों को सचेत करते हुए कहा कि भाई खून मांगे तो चार बोेतल दे देना मगर भाई के नाम पर वोट मत देना। मुसलमान बंटे तो भाजपा जीत जाएगी। बसपा और भाजपा मिले हुए हैं।
विज्ञापन


मायावती का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें कहा गया है कि कट्टरपंथी मुसलमानों को हराने के लिए भाजपा को वोट दे दो। उन्होंने बिना नाम लिए बुखारी पर निशाना साधा, कहा-बीस दिन पहले नेताजी के साथ पकौडे़ व अखिलेश के साथ रसगुल्ले खाने वाले बसपा को वोट देने का फतवा जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आजम रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा रामपुर में पार्टी प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह गोप के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इमाम साहब ने बसपा साहब के लिए वोट मांगा है और आप का प्रत्याशी भी मुसलमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी पर चांदी का वर्क लगाने से चांदी नहीं बन जाती। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने मांग किया है कि मुसलमानों का वोट का अधिकार खत्म कर दिया जाए। मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पता चला है पड़ोस में बादशाह भी आए हैं।


वे कहते हैं कि मैं फकीर हूं, मेरा क्या मैं एक थैला लेकर आया था और लेकर चला जाऊंगा लेकिन मैं उन्हें जाने नहीं दूंगा क्याेंकि उस थैले में अंबानी व विजय माल्या जैसे लोग हैं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की। इस मौके पर विधायक रामगोपाल रावत, एमएलसी राजेश यादव, राजरानी रावत, चेयरमैन शहजाद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed