{"_id":"601af1d28ebc3e4c6179ef19","slug":"houses-barabanki-news-lko563053545","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे अंतराल के बाद पूरे हुए आसरा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे अंतराल के बाद पूरे हुए आसरा आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सात सालों के लंबे अंतराल के बाद आसरा आवास योजना का प्रोजेक्ट पूरा हो पाया है। इसमें बने 228 आवासों के आवंटन की तैयारी नगरीय विकास अभिकरण द्वारा शुरू कर दी गई है। रामनगर के टिकैतनगर मार्ग पर बने इस आवास का लाभ उन शहरी गरीबों को मिलेगा। जिनके पास रहने के लिए छत नहीं है। इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य 2013-14 में शुरू हुआ था।
छत विहीन गरीबों को आवास देने के लिए रामनगर कस्बे के टिकैतनगर मार्ग पर आसरा आवास योजना के तहत निर्माण कार्य करीब सात साल पहले शुरू हुआ था लेकिन अनुमानित लागत से अधिक राशि खर्च होने और गुणवत्ता पर भी सवाल उठने से इसके निर्माण कार्य में काफी विलंब हुआ।
अब जाकर आसरा योजना के 228 आवास बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। इनके आवंटन की तैयारी भी डूडा द्वारा शुरू कर दी गई है। यह आवास उन पात्रों को मिलेंगे जो शहरी क्षेत्र में रहकर झोपड़पट्टी में जीवन बसर कर रहे हैं। इन आवासों के निर्माण पर करीब नौ करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
कस्बे से दूरी होने से पूर्व में नहीं आए थे आवेदन
करीब तीन साल पहले आवासों के आवंटन को लेकर आवेदन मांगे गए थे। लेकिन रामनगर कस्बे से करीब दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर आवास बने होने के चलते काफी कम लोगों ने आवेदन किया था। हालांकि उन आवेदनों को निरस्त कर दिया गया था। अब फिर से पात्रता पूरी करने वालों को इसका लाभ देने की तैयारी है।
आसरा आवास योजना के तहत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पात्रता पूरी करने वालों को इसका नि:शुल्क आवंटन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 228 आवास बनाए गए हैं। जल्द ही पात्रों को चयन कर उन्हें आवास की चाभी दी जाएगी।
-सौरभ त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी, डूडा