{"_id":"5eb98ba48ebc3e9ac806ec19","slug":"hotspot-barabanki-news-lko521177641","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार इलाके सील, 39 संदिग्ध क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार इलाके सील, 39 संदिग्ध क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ऑरेंज जोन में शामिल जिले में रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। सभी पॉजिटिव लोगों को रात में ही सुल्तानपुर जिले के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ जिले के चार नए हॉटस्पाट को सील कर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। पॉजिटिव मिले पांचों व्यक्ति कुछ दिन पूर्व ही दूसरे राज्यों से लौटे थे। उनके परिवारीजनों और सम्पर्क में आए 39 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन किया गया है। घर-घर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 48 टीमें लगाई गई हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र में पांच पॉजिटिव केस मिलने के बाद डीएम व एसपी ने सोमवार को वहां का जायजा लिया। हॉटस्पाट एरिया को 24 मई तक के लिए सील कराने के साथ उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।
दूसरे राज्यों से पहली मई को लौटे कामगारों में पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। रात में ही डीएम डॉ. आदर्श सिंह के आदेश पर पॉजिटिव मरीजों को सुल्तानपुर जिले के एल-वन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव हैदरगढ़ क्षेत्र के हैं। हैदरगढ़ कस्बा समेत चार स्थानों को हॉटस्पाट घोषित कर तीन किमी की परिधि को सील कर दिया गया है। डीएम ने ट्वीट में बताया कि पॉजिटिव पाए गए पांचों लोग में तीन गुजरात एवं दो मुंबई से एक मई को बाराबंकी लौटे थे। इनमे से जहांगीराबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में तथा अन्य चारों को होम क्वारंटीन में रखा गया था।
स्वास्थ्य और नगर पंचायत की सक्रिय टीमों ने चार हॉटस्पाट्स इलाकों को सोमवार को सील कर दिया है। इन इलाकों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को एसडीएम सदर अभय पांडेय और सीओ सुशील कुमार ने जहांगीराबाद के कोरोना पॉजिटिव के गांव को सील कराया। ग्राम प्रधान, कोरोना पॉजिटिव के परिवारीजनों समेत 11 लोगों को सफेदाबाद के निजी अस्पताल में क्वारंटीन कराया है। उधर हैदरगढ़ क्षेत्र में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कस्बे का ठाकुरद्वारा मोहल्ला, मरुई और रोहना क्षेत्र का तीन किलोमीटर का एरिया सील कराते हुए आवागमन पर पूरी तरह से रोक दिया गया है। संक्रमित युवकों के परिवारीजनों समेत 39 लोगों को गदिया और सफेदाबाद स्थिति निजी अस्पतालों में क्वारंटीन कराया गया है। हॉटस्पॉट इलाकोें में घर-घर जाकर जांच के लिए 48 टीमें लगाई गई हैं। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है।