फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hospitals are struggling with a shortage of doctors

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पताल

Sat, 14 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 14 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hospitals are struggling with a shortage of doctors
कैंसर के मरीजों का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज - फोटो : demo pic
जिले में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह है कि एक तो चिकित्सक तैनाती स्थल पर नहीं रुकते और जो रुकते भी वह मरीजों को देखते नहीं। जिससे जिला अस्पताल पर इसका दबाव पड़ता है। लेकिन चिकित्सक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यदि किसी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होती है तो संघ के पदाधिकारी इसका विरोध करते हुए दबाव बनाने लगते हैं। 
विज्ञापन


जिले में 17 सामुदायिक और 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन पर 214 चिकित्सकों के सापेक्ष 197 चिकित्सकों की तैनाती है। मरीज अक्सर आरोप लगाते हैं कि एक तो चिकित्सक तैनाती स्थल पर रुकते नहीं हैं और जो रहते हैं वह मरीजों को देखते नहीं बल्कि रेफर कर देते हैं। जिससे जिला अस्पताल पर दबाव बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा इन अस्पतालों में ज्यादातर मरीजों का इलाज वार्ड ब्वॉय या फिर फार्मासिस्ट ही करते हैं। यदि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करता है तो संघ के पदाधिकारी कार्रवाई न करने का विरोध करते हुए दबाव बनाने लगते हैं। जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉक्टरों के रात्रि निवास न करने पर मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं। कई अस्पतालों में फार्मासिस्ट ही मरीजों को देखते हैं। जिससे कई बार अनहोनी हो जाती है। विभागीय अफसरों की उदासीनता से जिले के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।


जिले में 17 सामुदायिक और 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन पर 214 चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए लेकिन 197 चिकित्सकों की तैनाती इन अस्पतालों में हैं। अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन हैं इसके बाद भी यदि चिकित्सक मरीजों को सुविधा नहीं दे रहे हैं तो गलत है इसकी जांच कराई जाएगी। 
- डॉ. सतीश चन्द्रा, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed