फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: 27 children fell ill after eating the mid-day meal in Kota 4-5 have been hospitalized

Rajasthan: कोटा में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, चार-पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती; जानें

Mon, 24 Aug 2026 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

कोटा के पूनिया देवरिया सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत हुई है। पढे़ं पूरी खबर। 

विज्ञापन
Rajasthan: 27 children fell ill after eating the mid-day meal in Kota 4-5 have been hospitalized
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के रानपुर क्षेत्र के पूनिया देवरिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 27 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। कद्दू की सब्जी खाने के करीब दो घंटे बाद बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। शिक्षकों ने 14 बच्चों को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश बच्चों की हालत में सुधार हुआ। फिलहाल 4-5 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

अन्नपूर्णा रसोई से पहुंचा था भोजन
स्कूल प्रभारी चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि केवलनगर स्थित अन्नपूर्णा रसोई से रोजाना की तरह सोमवार को भी नौ स्कूलों के लिए मध्याह्न भोजन भेजा गया था। स्कूल में आठवीं कक्षा तक कुल 130 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से सोमवार को 110 विद्यार्थी उपस्थित थे। सुबह करीब 10 बजे बच्चों को भोजन कराया गया। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक कई बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद शिक्षक 14 विद्यार्थियों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिल गई।

विज्ञापन

आठ अन्य स्कूलों में नहीं बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जिला शिक्षा अधिकारी रूप सिंह मीणा ने बताया कि जिस केवलनगर स्थित रसोई से पूनिया देवरिया स्कूल में भोजन पहुंचा था, वहीं से आठ अन्य स्कूलों में भी खाना भेजा गया था। शिक्षा विभाग ने तत्काल सभी स्कूलों से संपर्क कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इनमें से किसी भी स्कूल में बच्चों के अस्वस्थ होने का मामला सामने नहीं आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूनिया देवरिया स्कूल में मेडिकल टीम भेजी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शुरुआती तौर पर भोजन को ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह नहीं माना जा सकता। मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की सही वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कांग्रेस ने 200 समन्वयकों की जम्बो सूची जारी की, जयपुर बीजेपी में 2500 से ज्यादा दावेदार

विद्यार्थियों ने बताई तबीयत बिगड़ने की बात
अस्पताल में भर्ती विद्यार्थियों ने कद्दू की सब्जी खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही। सातवीं कक्षा के छात्र अर्जुन भील ने बताया कि कद्दू की सब्जी खाने के करीब दो घंटे बाद अचानक पेट दर्द और उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद शिक्षकों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

पांचवीं कक्षा की छात्रा प्रिया ने बताया कि सब्जी खाने के बाद उसे उल्टी होने लगी। वह घर चली गई थी, जहां से उसकी बुआ उसे अस्पताल लेकर आईं। वहीं, चौथी कक्षा के छात्र राहुल ने बताया कि कद्दू की सब्जी खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह नीचे गिर पड़ा। घर जाने के बाद भी तबीयत ठीक नहीं हुई, जिसके बाद स्कूल कर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed