फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

पांच अस्पतालों में बनकर तैयार हुए पीकू वार्ड

Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए जिला महिला अस्पताल समेत पांच अस्पतालों में पीकू वार्ड बनकर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। यहां पर बी टाइप के सिलेंडर भेजने के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी लगा दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह वार्ड किसी भी आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन

इसके तहत जिला महिला अस्पताल में 20 बेड हाई डिपेंडेसी यूनिट (एचडीयू) तथा 20 बेड आइसोलेशन तथा सीएचसी सिद्वौर, त्रिवेदीगंज, फतेहपुर और संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में दस-दस बेड के वार्ड तैैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

यहां पर प्रत्येक सीएचसी पर दस-दस लीटर के दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा पांच-पांच लीटर के दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और करीब 18-18 बी टाइप सिलेंडर के साथ ही पर्याप्त मात्रा में नेबुुलाइजर, बच्चों के मास्क व दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में संबंधित अस्पतालों व सीएचसी में उपलब्ध करा दी गयी है। विभागीय अफसरों का दावा है कि वह कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है इसके लिए पर्याप्त संसाधन और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता चिहिन्त अस्पतालों में सुनिश्चित करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षित किए जा रहे डॉक्टर और कर्मचारी
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले बच्चों को इस महामारी से बचाने के लिए विभाग ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह और जिला समन्वयक यूनीसेफ डॉ. नितिन खन्ना को डॉक्टरों और कर्मियों को प्रशिक्षत करने का जिम्मा सौंपा रखा है। दोनों अधिकारी सीएचसी पर जा जाकर चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

जिले के पांच अस्पतालों में पीकू वार्ड बनकर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। इन अस्पतालों में बच्चों के लिए 80 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 20 बेड एचडीयू तथा 20 बेड आइसोलेशन के हैं। चिहिन्त अस्पतालों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराई जा रही हैं।
डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed