फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Health wellness centers locked, patients returned disappointed

Barabanki News: हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर ताला, मायूस लौटे मरीज

Sun, 25 Feb 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 25 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Health wellness centers locked, patients returned disappointed
बाराबंकी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर शनिवार को लगने वाला स्वास्थ्य मेला शासन की प्राथमिकता है। इसको लेकर अमर उजाला लाइव अभियान के दौरान कई बार सेंटरों के हालातों से जिम्मेदारों को रूबरू करा चुका है कि किस तरह से यहां पर ताला लटका रहता है और आने वाले मरीज कैसे निराश होकर यहां से लौट जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार खामियों पर कार्रवाई करने की बजाए लगातार पर्दा डालते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन



अमर उजाला द्वारा शनिवार को पड़ताल कराई गई तो इन सेंटरों का नजारा कुछ इस प्रकार दिखा। कई सेंटरों पर लटका मिला। विभाग की मानें तो जिले के 322 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती है, परंतु स्वास्थ्य मेला 301 सेंटरों पर आयोजित किया गया था। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव,ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेला लगता है। सभी सीएचओ को सेंटर पर मौजूद रहने के निर्देश हैं। यदि कहीं पर सीएचओ नहीं पहुंचे तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन





सीएचओ के आने का कोई समय नहीं
हरख के शरीफाबाद में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला लटक रहा था। गिरधारी, नन्हें आदि ने बताया कि मेले के दिन अक्सर ताला लगा रहता है। सीएचओ के आने को कोई समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बंद मिला सेंटर, लौट गए मरीज
कोटवाधाम और अद्रा में बना हेल्थ वेलनेस सेंटर बंद था। यहां पर इलाज के लिए आए मरीज वापस जा रहे थे। राजेंद्र, मोहम्मद आदि ने बताया कि बुखार होने पर दवा लेने के लिए आए थे।





नहीं खुला सेंटर का ताला
रामनगर के तेलियानी में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर का शनिवार का ताला ही नहीं खुला। गोकरन, गनेशी आदि ने बताया कि सेंटर का ताला हीं नहीं खुला।





सेंटर खुलने का पता नहीं
त्रिलोकपुर में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला लगा हुआ था। राजेश, रामप्रकाश आदि ने बताया कि यह सेंटर कब खुलता है, कब बंद होता है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।







निराश लौटे मरीज, नहीं मिला इलाज
मसौली के गदईपुर में बना हेल्थ वेलनेस सेंटर बंद था। मरीज लौट रहे थे। राधिका, महेश आदि ने बताया कि पता चला था कि शनिवार को मेला लगता है, इसलिए दवा लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed