{"_id":"6165e0238ebc3e8bb3254355","slug":"health-barabanki-news-lko5998399121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के नाम पर पैसा मांगने वाली एएनएम को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के नाम पर पैसा मांगने वाली एएनएम को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। प्रसव कराने के एवज में रुपये मांगने वाली एएनएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएमओ के आदेश पर एएनएम को हटा दिया गया है। इस मामले में युवक ने एएनएम पर दो हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था।
मुस्काबाद निवासी अर्जुन ने पत्नी मनीषा को प्रसव पीड़ा पर पीएचसी सैदनपुर में भर्ती कराया था। पीड़ित का आरोप है कि यहां पर तैनात एएनएम सरला देवी ने प्रसव के नाम पर दो हजार रुपया ले लिया था। इस मामले की की शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से की थी, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जिसमें एएनएम ने कहा था कि जब तक पैसा नहीं दोगे तब तक तुम्हारे मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। जब उसने रुपये की व्यवस्था करके एएनएम को दिया तब जाकर उसके मरीज को डिस्चार्ज किया गया था। शिकायत मिलने के बाद एसीएमओ ने मामले की जांच कराई तो मामला सही पाए जाने पर सीएमओ ने यहां पर तैनात एएनएम को हटा दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि पैसा लेने के आरोप में पीएचसी सैदनपुर में तैनात एएनएम को हटाते हुए सुबेहा पीएचसी पर तैनात किया गया है। मामले की जांच अभी एएसीएमओ द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।