{"_id":"684b2e9d8927fb8e52095be6","slug":"headless-and-legless-body-of-a-youth-found-on-railway-track-barabanki-news-c-315-1-brp1006-141437-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर व पैर कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर व पैर कटा शव
Fri, 13 Jun 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पर करीब 40 साल के युवक का सिर व पैर कटा शव पड़ा मिला। शव के पास ही एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस इसकी मदद से ही मृतक की शिनाख्त की कोशश करने के साथ मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जहांगीराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया कि शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। सिर का हिस्सा गायब था और एक पैर भी कट चुका था। हालात को देखकर यह तय कर पाना मुश्किल हो रहा था कि यह कोई ट्रेन हादसा हुआ होगा अथवा किसी ने युवक की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका होगा। जहांगीराबाद थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है। मोबाइल में मिले सिम से मृतक की पहचान की कोशिश भीकराई जा रही है। (संवाद)