{"_id":"6194098e9618ca70617e5320","slug":"head-master-suspend-barabanki-news-lko6047655153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपोजिट ग्रांट के गबन व शिक्षिका से अभद्रता में इंचार्ज हेडमास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपोजिट ग्रांट के गबन व शिक्षिका से अभद्रता में इंचार्ज हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का गबन व शिक्षिका से अभद्रता के आरोप में बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने मंगलवार को इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच बंकी व त्रिवेदीगंज बीईओ को सौंपते हुए शिक्षक को दूसरे विद्यालय से संबद्व कर दिया गया है।
मामला बनीकोडर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय निबहा का है। यहां पर सहायक अध्यापक सच्चिदानंद सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैैनात थे। विभागीय अधिकारियों के आदेश पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षिका को चार्ज न देने को लेकर दोनों में मनमुटाव था। इसको लेकर शिक्षिका प्रियंका दूबे ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
जिसकी जांच करने बीईओ संजय शुक्ला ने की तो विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का गबन, महिला शिक्षिका से अभद्रता, महिलाओं व छात्राओं के लिए शौचालय का इंतजाम न करने, कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन व दायित्वों का निर्वाहन न करना पाया गया। इस पर बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी। जिस पर मंगलवार को बीएसए अजय कुमार सिंह ने इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय बबुरीगांव से संबद्व कर बीईओ बंकी व त्रिवेदीगंज को जांच सौंपी है।