फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Haryana Made English Wine Caught

हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी

Mon, 08 Mar 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana Made English Wine Caught
बाराबंकी। हरियाणा से हो रही शराब की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक लग्जरी कार में लदी हरियाणा निर्मित विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड की शराब काफी मात्रा में बरामद की। हालांकि इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह शराब पंचायत चुनाव में खपत के लिए तो नहीं आ रही थी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा मार्का 30 बोतल व 168 अदद हाफ बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी है। अयोध्या हाईवे पर पल्हरी चौराहे के पास एक लग्जरी कार के एक्सीडेंट की सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कार में अवैध शराब भरी पड़ी है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार से हरियाणा निर्मित 30 बोतल व सात गत्तों में कुल 168 अदद हाफ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस शराब की ब्रिकी उत्तर प्रदेश में अवैध है। बरामद शराब एवं वाहन के संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल पंकज सिंह की टीम इस मामले में आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय पंचायत चुनाव की सरगर्मी के चलते गांवों में शराब परोसने का दौर भी तेज हो गया है। ऐसे में अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि हरियाणा से सस्ते दामों पर मिलने वाली शराब लाकर पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी है। हालांकि अब पुलिस जांच के बाद ही पूरी हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed