{"_id":"63e3b65860276b6151098e08","slug":"harsh-muni-got-9883-percentile-in-jee-mains-karan-got-976-barabanki-news-c-13-1-80124-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जेईई मेंस में हर्ष मुनि को मिले 98.83 परसेंटाइल, करन को 97.6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जेईई मेंस में हर्ष मुनि को मिले 98.83 परसेंटाइल, करन को 97.6
Wed, 08 Feb 2023 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जेईई मेंस के परिणाम आए तो जिले के तमाम छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। शहर के सेंट्रल एकेडमी के छात्र हर्ष मुनि को 98.93 परसेंटाइल मिला तो साईं इंटर कॉलेज के करन वर्मा को 97.6 परसेंटाइल। विद्यालयों और घरों में बच्चों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई। अब अप्रैल में होने वाली एडवांस परीक्षा की तैयारी में छात्र जुटेंगे।
सेंट्रल एकेडमी इंटर कॉलेज में सत्र 2021-22 के छात्र हर्ष मुनि ने 98.93 परसेंटाइल प्राप्त किय। इसी कॉलेज के रामजी चौरसिया को 88 परसेंटाइल मिले। इस पर प्रधानाचार्य विधान तिवारी व शिक्षकों में शुभकामनाएं दीं। सेठएमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा 12 सत्र 2022-23 के दो विद्यार्थियों ने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर एडवांस के लिए स्थान प्राप्त किया। यहां की शगुन जैन ने 96.37 परसेंटाइल एवं आकर्ष मौर्या ने 96.21 परसेंटाइल प्राप्त किया है। अध्यक्ष पीपी सिंह, प्रबंधक डॉ. सुभाष सिंह, प्रधानाचार्य भारत मनकानी ने बधाई दी है।
बड़ेल स्थित श्री सांई इंटर कॉलेज के करन वर्मा को 97.6, सहर्ष श्रीवास्तव को 96.52, वंश गुप्ता को 86.4, प्रिंस वर्मा को 96, मुन्ना चौरसिया को 95.59, हिमांशु द्विवेदी को 95, सौरभ वर्मा को 92, श्रद्घा मौर्या को 91, प्रेरणा अंतरिक्ष व साक्षी यादव को 90-90 परसेंटाइल प्राप्त हुआ। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक नवनीत तिवारी, सुरेंद्र वर्मा ने बच्चों को बधाई दी। मुनेश्वर विहार कॉलोनी के एमबी कॉलेज के छात्र आयुष कुमार ने 97.1 परसेंटाइल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में इंटर की परीक्षा पास होने के बाद तैयारी शुरू कर दी थी। सेल्फ स्टडी के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं। एडवांस परीक्षा के बाद आगे की तैयारी की जाएगी।
- हर्ष मुनि
पिता चंद्रराम खेती करते हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए संकल्पित हैं। सेल्फ स्टडी और कॉलेज में मिल रही शिक्षा के सहारे 97.6 परसेंटाइल प्राप्त किया।
- करन वर्मा
इंटरमीडिएट के बाद से ही जेईई के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। मेंस में 97.1 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। अब अप्रैल में होने वाली एडवांस परीक्षा की तैयारी शुरू की है।
- आयुष कुमार
- स्कूल में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ जेईई की भी तैयारी कराई जा रही है। अब एडवांस परीक्षा की तैयारी बोर्ड परीक्षा के बाद करेंगे, ताकि अधिक परसेंटाइल आ सकें।
- सहर्ष श्रीवास्तव