{"_id":"6814806c75d2790a4c042174","slug":"groom-died-few-hours-after-wedding-procession-returned-in-barabanki-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विदाई के बाद दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़, एक हादसा... और 10 घंटे में उजड़ गया सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विदाई के बाद दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़, एक हादसा... और 10 घंटे में उजड़ गया सुहाग
Fri, 02 May 2025 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 01:51 PM IST
सार
बाराबंकी में विदाई के बाद दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक हादसा हुआ और 10 घंटे में ही उसका सुहाग उजड़ गया। दूल्हे की लाश देखकर घरवाले चीख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
अंकित यादव (28) की फाइल फोटो, एकत्र लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सात फेरे लेने के कुछ घंटों के बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। अभी तो बरात लौटने के बाद की सारी रस्में पूरी भी नहीं हुई थीं, इससे पहले ही दुल्हन विधवा हो गई। घर की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव की है। गांव निवासी राजीतराम के इकलौते पुत्र अंकित यादव (28) का विवाह हसनापुर के मजरे गिद्राही गांव के रामनरेश की बेटी सुधा के साथ 30 अप्रैल को हुआ था। एक मई को बरात लौटकर घर आई थी। घर में खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: तराई... बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान
विज्ञापन
इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे अंकित घर में कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी देर बाद घर से 500 मीटर दूर हाइटेंशन लाइन के तार से चिपका उसका शव मिला। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई।
उधर, दुल्हन रोते हुए पछाड़ खाकर गिरी। घरवाले रोते बिलखते रहे। गांव के लोग घरवालों को ढांढस बंधाते रहे। खबर मिलने पर दुल्हन के घर के लोग भी पहुंच गए। अंकित बिजली लाइन के पास कैसे पहुंचा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन