फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Forecast of rain thunderstorm and hailstorm in Terai Bundelkhand and western UP districts

UP Weather News: तराई... बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान

Fri, 02 May 2025 01:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 May 2025 01:23 PM IST
सार

शुक्रवार को तराई, बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन
UP Weather News Forecast of rain thunderstorm and hailstorm in Terai Bundelkhand and western UP districts
बारिश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी का दौर जारी है। शुक्रवार को दिल्ली से सटे जिलों और तराई के इलाकों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली। बुंदेलखंड के इलाकों समेत सहारनपुर, लखीमपुर खीरी से लेकर हरदोई तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं लखनऊ में भी सुबह से बादल छाए रहे। झोंकेदार हवाओं के साथ मौसम में नमी बनी हुई है। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्वा और पश्चिमी हवाओं का समागम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से पूरे प्रदेश को अपने दायरे में लेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का भी प्रभाव है। इसके असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभाग में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश और हवाओं के असर से अधितम तापमान में थोड़ी गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ में बीते चार दिनों में अधिकतम पारे ने लगभग 8 डिग्री सेल्सियस का गोता लगाया है जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। गरज-चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। बूंदाबांदी की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed