{"_id":"535a64c024edca981742cd2f04e24795","slug":"grew-cold-sunny-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए रहे बादल, बढ़ी ठंड गुनगुनी धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए रहे बादल, बढ़ी ठंड गुनगुनी धूप से राहत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में बूंदाबांदी होने और सुबह बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। सुबह लोगों ने ठंड महसूस की तो शाम को हवा बहने पर ठंडक बरकरार रही, हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप रही। रविवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। बूंदाबांदी व बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ी रही।
पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला रहा। रात में हुई हल्की बारिश के बाद रविवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही बह रही ठंडी हवाओं से लोगों ने ठंडक का एहसास किया। दोपहर करीब 12 बजे धूप खिलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। किसानों ने भी चैन की सांस ली। लेकिन शाम ढलने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।