{"_id":"69fdf31098eb1a72a208d990","slug":"graduate-student-was-kidnapped-while-appearing-for-her-examination-in-barabanki-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: परीक्षा देने निकली स्नातक की छात्रा का अपहरण; मायके में रह रही पत्नी, छह महीने का बच्चा चुरा ले गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परीक्षा देने निकली स्नातक की छात्रा का अपहरण; मायके में रह रही पत्नी, छह महीने का बच्चा चुरा ले गया पति
Fri, 08 May 2026 07:59 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 08 May 2026 07:59 PM IST
सार
बाराबंकी में परीक्षा देने निकली स्नातक की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। बांदा के युवक पर शक होने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक दूसरे मामले में मायके में रह रही पत्नी से छह महीने का बच्चा पति चुरा ले गया। पुलिस तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की स्नातक की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने नाट्य मंचन करने वाले बांदा के युवक पर बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
परिवारीजन के मुताबिक, छात्रा छह मई को पेपर देने के भाई के साथ बाइक से गई थी। पेपर होने के बाद वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन पता नहीं चला। छात्रा के भाई के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। उस नंबर पर फोन मिलाने पर पता चला कि बांदा का भूपेंद्र पंडित छात्रा को गुमराह करके अपने साथ ले गया है। ये नंबर भूपेंद्र के भाई का है।
विज्ञापन
जानकारी में आया कि मार्च में टीकाराम धाम में रासलीला का आयोजन किया गया था। उसमें मंचन करने के लिए भूपेंद्र पंडित आया था, तभी उसने छात्रा से संपर्क कर लिया था। भूपेंद्र के भाई से मिली जानकारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
छह माह के बच्चे को उठा ले गया पति, पुलिस तलाश में जुटी
सतरिख थाना क्षेत्र के करौंदी कला गांव में छह माह के बच्चे को ले जाने का आरोप उसी के पिता पर लगा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।गांव निवासी मेराज ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पहले अपनी बेटी का विवाह असंद्रा थाना क्षेत्र के वलीनगर निवासी युवक के किया था। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। दहेज न मिलने पर दामाद उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।
18 अप्रैल को उनकी बेटी की पिटाई कर मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया, तब से वह मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को उनका नाती दरवाजे खाट पर खेल रहा था। आरोप है कि तभी दामाद आया और बच्चे को उठाकर ले गया। थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को बच्चे की तलाश में जुटी है।