फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl students going to coaching were molested, youth detained

Barabanki News: कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, हिरासत में युवक

Sun, 31 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 31 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Girl students going to coaching were molested, youth detained
बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग के लिए जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ और उनका वीडियो बनाने के आरोप में शनिवार को हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक सादाब को हिरासत में ले लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, दो छात्राएं और एक नाबालिग छात्रा शनिवार सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थीं। वे रामनगर-टिकैतनगर मार्ग पर बस का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान रानीकटरा गांव का एक युवक बाइक से वहां पहुंचा और छात्राओं के आसपास चक्कर लगाते हुए उनसे छेड़छाड़ करने लगा। यह भी आरोप है उसने छात्राओं का वीडियो बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद छात्राओं ने मोबाइल फोन से इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे सात-आठ परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बताया जाता है कि बाद में युवक पास के अपने घर में चला गया। आरोप है कि उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सादाब को हिरासत में ले लिया। टिकैतनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छात्राओं के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed