फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ghaghara flown 50 cm above the danger mark

घाघरा खतरे के निशान से 50 सेंमी. ऊपर

Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ghaghara flown 50 cm above the danger mark
- फोटो : अमर उजाला
तबाही मचाने के बाद अब घाघरा का पानी स्थिर हो गया है। पर नदी अब भी खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है। लोगों का गांवों से पलायन करना जारी है। जिन गांवों में पानी भर गया था, वहां अब संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


घाघरा का पानी खतरे के निशान 106.076 से बढ़कर 106.576 पर बह रहा है। नदी का पानी पिछले 24 घंटे से न तो बढ़ा और न ही घटा है। पानी स्थिर होने से बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पानी घटने पर कटान का खतरा मंडराने की आशंका है।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि नदी का पानी कम होने से गांवों से भी पानी कम हुआ है। गांवों में पानी भरा होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोग वायरल फीवर की चपेट में आने लगे हैं। लेकिन यहां पर लगाई गई डॉक्टरों की टीम कहीं नजर नहीं आती है। अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया का कहना है कि नदी का पानी पिछले 24 घंटे से स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed