फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gas cylinder

रेस्टोरेंट ढाबे पांच हजार, कार्माशियल सिलेंडर महज छह सौ

Thu, 12 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder
बाराबंकी। महंगाई की मार से एक ओर जहां रसोई चलना मुश्किल होता जा रहा है वहीं घरेलू गैस का प्रयोग होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों में बढ़ता जा रहा है। जिले में पंजीकृत होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स की संख्या जहां पांच हजार के आसपास बताई जा रही है वहीं कॉमर्शियल गैस कनेक्शन की संख्या महज 600 है। ऐसे में साफ है कि घरेलू गैस सिलिंडरों का यहां पर कितना ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। दिखावे के लिए यहां पर कॉमर्शियल सिलिंडर रखे हुए हैं मगर गोदामों में इनका प्रयोग खुलेआम हो रहा है परंतु जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूद समय से 64 गैस एजेंसियां संचालित हैं तथा उपभोक्ताओं की संख्या करीब चार लाख 55 हजार है। इनमें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या दो लाख 45 हजार के करीब है। इसके अलावा जिले में पंजीकृत होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों की संख्या भी पांच हजार के आसपास बताई जा रही है। जबकि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 600 बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब से कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े हैं तब से घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग यहां पर सबसे ज्यादा होने लगा है। कॉमर्शियल कनेक्शन लेने के बाद इनकी री-फिलिंग कराने में व्यापारी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते भारी संख्या में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर एजेंसियों पर डंप होते जा रहे हैं। जबकि होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स के साथ ही चाय और चाट के ठेलों पर खुलेआम घरेलू गैस का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग में भी हो रहा जमकर प्रयोग
घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग सहालग में भी जमकर किया जा रहा है। ये अलग बात है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर पाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। बावजूद इसके जिनके घर वैवाहिक कार्यक्रम हैं उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध हो जा रहे हैं। वहीं आपूर्ति विभाग के पास इससे जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
कम कीमत के चलते भी हो रहा प्रयोग
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की बाजार में कीमत 2458 रुपये है जबकि घरेलू गैस सिलिंडर 1037 रुपये का मिल रहा है। घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में काफी अंतर होने के कारण घरेलू गैस का दुरुपयोग जमकर किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार इस पर रोक लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम हैं।

घरेलू गैस सिलिंडर का यदि कॉमर्शियल प्रयोग किया जा रहा है तो यह गलत है। ऐसा करने वालों के खिलाफ बहुत जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
-राकेश कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed