{"_id":"67305c5600becb46e91669596c229850","slug":"furore-in-nagar-panchayat-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बैठक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंकी नगर पंचायत की बैठक में गुरुवार को सभासदों ने पंचायत सीमा के बाहर बन रही पानी टंकी के मद्दे पर हंगामा किया। सभासदों ने इसका निर्माण और भुगतान रोकने की मांग की। इस बाबत एक ज्ञापन भी ईओ को दिया।
विज्ञापन
सभासद अजीत झा, शाहीनूर निजामी, आयशा, मो. रईश आदि ने नगर पंचायत सीमा के बाहर बन रही पानी की टंकी पर सवाल उठाए। कहा कि टंकी निर्माण के संबंध में कोई प्रस्ताव सभासदों की सहमति से प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक में प्रस्ताव आता तो बताया जाता कि इसका लाभ नगर पंचायत के लोगों को नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
सभासदों ने टंकी निर्माण पर रोक लगाने और भुगतान रोकने की मांग की। इस बाबत सभासदों ने एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ वर्मा को दिया है।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह चौहान ने क्षेत्र में और पूजा और जागरण स्थलों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने फैल रहे मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा दिलाने के लिए क्षेत्र में फॉगिंग कराए जाने, मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठीक किए जाने के संबंध में ईओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन
ईओ प्रेम नाथ वर्मा ने इस संबंध में मातहतों को आदेश जारी कर दिए हैं। इस मौके पर सफाई नायक नफीस अहमद, लिपिक बाबूलाल, बैजनाथ चौरसिया, आईशा हनीफ, रामतीरथ चौधरी आदि मौजूद रहे।