फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fraud of crores in the name of plot, third case filed

Barabanki News: प्लॉट के नाम पर करोड़ों की ठगी, तीसरा मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of crores in the name of plot, third case filed
देवा (बाराबंकी)। राजधानी लखनऊ से सटी सीमा पर बने किसान पथ के आसपास प्लाटिंग के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा हो रहा है। फर्जी तरह से प्लॉट बेचने में फंसी फर्म देव इंफ्रा डवलपर्स पर धोखाधड़ी से जमीन के नाम पर प्रयागराज के एक व्यक्ति से सात लाख रुपया हड़पने का एक मुकदमा देवा कोतवाली में दर्ज कराया गया है। इससे पहले भी देव इंफ्रा पर फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के न्यू मफोईगंज निवासी पंकज कुमार पांडेय ने देवा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2014 में देव इंफ्रा डवलपर्स के मालिक देवेंद्र पाल ने देवा क्षेत्र में किसान पथ के पास प्लॉट देने के नाम पर सात लाख रुपये लिए थे। आठ साल बाद भी उक्त भूखंड की रजिस्ट्री अभी तक नहीं कराई गई। पांच साल बाद देवेंद्र पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूरा काम उनके भाई सुरेंद्र पाल ने संभाला लिया। पहले तो सुरेंद्र ने जमीन देने का भरोसा दिया मगर अब न तो जमा धनराशि वापस की जा रही है और न ही प्लाट दिया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह एक सड़क हादसे का शिकार होकर दिव्यांग तक हो गए है। ऐसे में इलाज कराने के लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवा कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया किदेव इंफ्रा के कर्ताधर्ता सुरेंद्र पाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। बताया कि उक्त फर्म से जुड़े लोगों पर पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed