{"_id":"6453bbee18b642b89e071077","slug":"fraud-of-288-lakhs-from-a-woman-in-the-name-of-government-accommodation-barabanki-news-c-13-1-216664-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरकारी आवास के नाम पर महिला से 2.88 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरकारी आवास के नाम पर महिला से 2.88 लाख की ठगी
Thu, 04 May 2023 07:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 May 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
- साइबर अपराधियों का कारनामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने सरकारी आवास का आवंटन होने का झांसा देकर एक महिला से दो लाख 88 हजार रुपए ठग लिए। असलियत जानने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की तो मुकदमा दर्ज किया गया है। सतरिख थाना क्षेत्र के तोंदहा पुरवा मजरे नेवली गांव निवासी शैल कुमारी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ दिन पहले विनोद नामक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर कॉल कर बताया कि शैल कुमारी के नाम सरकारी आवास का आवंटन हुआ है। उसने आवास का पैसा खाते में भेजने के नाम पर 12 हजार 700 रुपया ऑनलाइन भुगतान की बात कही। महिला ने उसके झांसे में आकर भुगतान कर दिया। इसके बाद साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए कई बार में विभिन्न मोबाइल नंबरों पर बनाई गई गूगल पे आईडी पर दो लाख 88 हजार रुपये वसूल लिए। शैल कुमारी को तब शक हुआ जब उसने और पैसे मांगे। शैल कुमारी ने भुगतान किए गए पैसों से संबंधित स्टेटमेंट भी पुलिस को सौंपे हैं। एसएचओ सतरिख नारद मुनि ने बताया कि धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद