{"_id":"684dd1edb1edd4cb0e0a834e","slug":"fraud-in-gold-loan-case-filed-against-bank-manager-and-broker-barabanki-news-c-315-1-brp1006-141583-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोल्ड लोन में धोखाधड़ी, बैंक मैनेजर व दलाल पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोल्ड लोन में धोखाधड़ी, बैंक मैनेजर व दलाल पर मुकदमा
Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय थाना क्षेत्र में बैंक में गोल्ड लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। युवक से न केवल जरूरत से ज्यादा पैसा वसूला गया बल्कि उसका सोना भी वापस नहीं किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बदोसराय के मरकामऊ गांव में बैंक आफ इंडिया की एक शाखा स्थित है। गांव के नसरुद्दीन ने बताया कि दो वर्ष पहले गांव के बृजेश कुमार व गोविंद बैंक के बाहर मिले थे। उन्होंने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए गोल्ड लोन दिलवाने की बात कही। इसके बाद एक फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने के बाद एक हार व चार सोने के कंगन लेकर एक लाख रुपये का ऋण दिया गया। 11 माह बाद लोन चुकाने के लिए जब बैंक पहुंचा तो मैनेजर वैभव यादव ने बताया कि आपका लोन 1.45 लाख रुपये का है। उसे जमा कर दो और अपना सोना ले जाओ।
ऋण राशि में 45 हजार रुपये अधिक होने की बात जब बृजेश को बताई तो उसने बाकी पैसे खुद जमा करने की बात कही। छह माह बाद ऋण राशि बढ़कर 1.62 लाख रुपये पहुंच गई। जिसे चेक दे कर जमा कर दिया गया। इसके बावजूद उसके स्वर्ण के आभूषण वापस नहीं किए गए। आरोप है कि आभूषण वापस मांगने पर अब चुप रहने के लिए धमकाया जा रहा है। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।