{"_id":"67096bd32903a88d7105b1a3","slug":"four-people-including-two-women-died-in-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-126210-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसों में दो महिलाओं समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसों में दो महिलाओं समेत चार की मौत
Fri, 11 Oct 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाएं
बाराबंकी। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटनाओं के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भीखरपुर के पास रात करीब साढ़े सात बजे अल्पी का पुरवा मजरे भीखरपुर निवासी महेश विश्वकर्मा (45) बहरेला बाजार से सब्जी लेकर घर की ओर बाइक से जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महेश की मौत हो गई। वहीं, हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार थाना असंद्रा के पैगंबरपुर ग्राम पंचायत के मजरे पूरे टोड़ी के रामपाल बाइक से पत्नी मुनौरा देवी (58) के साथ घर जा रहे थे। कोतवाली हैदरगढ़ के भिटरिया मार्ग पर मालिन पूरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर दोनों घायल हो गए। सीएचसी हैदरगढ़ से लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाते समय मुनौरा देवी की रास्ते मे मौत हो गई। संवाद
कुर्सी थाना क्षेत्र के मुनीमपुर बरतरा गांव निवासी मोनू रावत (28) बृहस्पतिवार की शाम पास में ही लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जियां खरीदने गया था। पुलिस के अनुसार बाइक किसी और को देकर देर रात वह पैदल घर जा रहा था। इस दौरान कुर्सी कस्बे में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर गैस गोदाम के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। परिजन लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में ले गए जहां देर रात मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, कोठी थाना क्षेत्र के होलियाबाग मजरे धौरहरा गांव निवासी रजकला (40) बृहस्पतिवार शाम अपने देवर रमेश के साथ बांसा मजार से लौट रही थी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मुश्कीनगर गांव के पास बाइक एक मवेशी से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में देर रात रजकला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
जहांगीराबाद । क्षेत्र क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डमोल मजरे दरहरा गांव निवासी रामलखन (45) का क्षत विक्षत शव गांव के पास ही ट्रेन पटरी के पास पाया गया। परिजनों के अनुसार रामलखन मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम शौच के लिए गया था। इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। संवाद