फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Students from council schools will showcase their talents.

Barabanki News: अपनी प्रतिभा का हुनर बिखेरेंगे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी

Sun, 13 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Students from council schools will showcase their talents.
बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों में जल्द ही प्रतिभा खोज का बड़ा मंच सजेगा। 18 और 19 सितंबर को कक्षा 5 से 8 तक के बच्चे अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। मेरे सपनों का भारत और जनसेवा के 25 वर्ष जैसे विषयों पर बच्चे अपनी अभिव्यक्ति देंगे।
विज्ञापन

इस पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभाग ने एक कार्ययोजना तैयार की है।
18 और 19 सितंबर को विद्यालय स्तर पर आयोजित स्पर्धाओं के बाद, चयनित सर्वश्रेष्ठ मेधावी 25 से 30 सितंबर के मध्य ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी चमक बिखेरेंगे। इसके बाद ब्लॉक से अव्वल आए छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। अभियान की सफलता के लिए हरख की खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा को जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बंकी से चंद्रशेखर यादव, फतेहपुर व कुर्सी से धर्मेंद्र प्रसाद, हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज से रामनारायण यादव, जैदपुर से फिजा मिर्जा, सिरौलीगौसपुर व दरियाबाद से सुषमा सेंगर तथा रामनगर से सुनील कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभागीय योजनाओं एवं शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन होगा तथा एक मिनट के वीडियो विधानसभा वार बने व्हाट्सएप ग्रुपों में अपलोड किए जाएंगे।

बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का समयबद्ध आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed