फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hindi is the bearer of Indian culture and tradition.

Barabanki News: भारतीय संस्कृति और परंपरा की संवाहक है हिंदी

Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hindi is the bearer of Indian culture and tradition.
सतरिख। स्थानीय निजी महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ के संजय मिश्र ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है। यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और पहचान की संवाहक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के योगेश कुमार सिंह ने वैश्विक स्तर पर हिंदी की बढ़ती स्वीकार्यता और इससे जुड़े रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य गिरजा शंकर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने दैनिक जीवन और शोध कार्यों में हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया।
उप प्राचार्य आदेश कुमार तिवारी ने हिंदी के व्यावहारिक स्वरूप पर विचार रखे। उन्होंने इसके विकास में शिक्षण संस्थानों की भूमिका बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक रंजन मिश्र ने कहा कि भाषा के बिना राष्ट्र की अस्मिता अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से मातृभाषा के संरक्षण और प्रसार में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रत्यूष सिंह ने किया। अंत में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed