फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Respect for teachers, a pledge for the future of the new generation.

Barabanki News: गुरुओं का सम्मान, नई पीढ़ी के भविष्य का संकल्प

Sun, 13 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Respect for teachers, a pledge for the future of the new generation.
बाराबंकी। शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में शनिवार को 1000 से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। उन पर फूल बरसाए गए। खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर करीब 150 सेवानिवृत्त शिक्षक भी सम्मानित किए गए। शिक्षकों ने इस मौके पर नई पीढ़ी के भविष्य का संकल्प गढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश कुमार सिंह के संयोजन में दोपहर में शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले भर से शिक्षक पहुंचे। मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और संस्कारों का सम्मान है। सरकार शिक्षक समाज के सम्मान और हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। एसएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है। समारोह में एआरपी सिरौलीगौसपुर डॉ. वेद प्रकाश की पुस्तक नन्हें कदम का विमोचन मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों के भाषा विकास और सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक को उपयोगी पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed