फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four arrest

विवाहिता की हत्या में पति समेत चार गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
four arrest
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाने के गांव की महिला की हरियाणा में हुई मौत को लेकर वहां के फरीदाबाद थाने की पुलिस ने पति समेत चार ससुुरालीजनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम चारों को बुधवार को अपने साथ ले गई। खास बात यह है कि हरियाणा में मौत होने के बाद पोस्टमार्टम सुबेहा पुलिस ने कराया था।
विज्ञापन

सुबेहा के मोहम्मदपुर गांव निवासी सूरज परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहता था। बीती छह अक्टूबर को फरीदाबाद में पत्नी राजकुमारी की मौत हो गई। अगले दिन शव गांव पहुंचा था। सूचना पर थाना क्षेत्र के नीमामऊ निवासी मृतका के पिता सुखराम मौर्या ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए सुबेहा पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट में विवाहिता के शरीर पर पांच चोटों के अलावा तथा जहर से मौत होने का खुलासा हुआ था। लेकिन सुबेहा पुलिस ने घटना हरियाणा में होने की बात पर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद मृतका के भाई जीत बहादुर ने हरियाणा प्रांत की फरीदाबाद पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सक्रिय हुइ फरीदाबाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को आरोपी पति सूरज, ससुर बलकरन, सास राजकुमारी व रिश्तेदार जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सुबेहा थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीत सोनकर ने बताया कि हरियाणा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed