फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four animal died

गोशाला में लगी आग, चार मवेशी जिंदा जले

Sun, 28 Feb 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
four animal died
बाराबंकी। टिकैतनगर से बारिनबाग मार्ग स्थित गौशाला में शार्ट सक्रिट से लगी आग को बुझाने का प्रया? - फोटो : BARABANKI
टिकैतनगर (बाराबंकी)। बिजली की शॉर्टसर्किट से एक गोशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आकर चार मवेशी जिंदा जल गए तो वहीं दर्जनों झुलस गए। घायल मवेशियों में आधा दर्जन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर राजस्व निरीक्षक ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

टिकैतनगर-बारिनबाग मार्ग पर नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता की आदर्श गौशाला है। यहां पर शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे टिनशेड के ऊपर व नीचे से मवेशियों को गर्मी से बचाने के लिए रखे गए छप्पर में आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते हवा के तेज झोंके के साथ आग पूरी गोशाला में फैल गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आननफानन में मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि ने गोशाला में काम करने वाले लोगों के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मवेशियों को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर चार मवेशी जिंदा जल गए और दर्जनों झुलस गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के झोंकों के साथ आग लगातार बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मवेशियों का इलाज शुरू कर दिया है। एसडीएम सिरौली गौसपुर प्रतिपाल सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और राजस्व कर्मियों को क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। विधायक सतीश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे और गोशाला की स्थिति देख मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। वहीं चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता से मिलकर दुख व्यक्त किया।
एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
अचानक हुए शॉर्टसर्किट से लगी आग से जहां एक और अफरातफरी का माहौल था वही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों की हिम्मत बढ़ाई और अंदर बंधे मवेशियों को खुलवा कर बाहर निकलवाया। आग धीरे-धीरे फैल रही थी लोग बाल्टी से पानी भरकर डाल रहे थे लेकिन भीषण आग के सामने ग्रामीणों की एक न चली।

एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग थोड़ा धीमी हुई ऐसे में आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। तहसील सिरौलीगौसपुर से टिकैतनगर की दूरी 13 किलोमीटर है। वहीं तहसील रामसनेहीघाट से टिकैतनगर की दूरी 16 किलोमीटर है। यह दूरी तय करने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को एक घंटे से अधिक समय लग गया। जिससे गोशाला में भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed