फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   For Block head every juggle taking

ब्लॉक प्रमुखी के लिए अपना रहे हर हथकंडा

Sun, 31 Jan 2016 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले में 15 ब्लॉकों के प्रमुख पद के चुनाव में नैया पार लगाने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने हर हथकंडा अपनाना शुरू दिया है। कोई धनबल, बाहुबल तो कोई सत्तापक्ष का टिकट मिलने के बाद प्रमुख पद की कुर्सी हथियाना चाह रहा है। कई ब्लॉकों के बीडीसी तो बाहर की सैर कराने के लिए भेजे जा चुके हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जहां दो प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो चुकी है वहीं एक प्रमुख पद के प्रत्याशी व उनके भाई ने एक मंत्री के दबाव में दो थानाध्यक्षों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि 15 ब्लॉकों हरख, देवा, बंकी, निंदूरा, फतेहपुर, बंकी, मसौली, रामनगर, पूरेडलई, सूरतगंज, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, हैदरगढ़ में प्रमुख पद के लिए 7 फरवरी को चुनाव होना है। सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी ने इनमें से 12 ब्लॉकों में अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है जबकि तीन में अभी नाम तय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


एक तरफ जहां सत्तापक्ष के प्रत्याशाी इसका लाभ उठाकर प्रमुख पद हथियाना चाह रहे है वहीं विपक्षी प्र्रमुख प्रत्याशी अपने धनबल व बाहुबल के जरिए इस कुर्सी तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जिले में होने वाले प्रमुख पद के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसको लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू होने लगा है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा सही व शांतिपूर्ण तरीके से प्रमुख पद के चुनाव कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed