फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   food poisioning

शादी में दावत खाकर 25 बीमार

Tue, 09 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
food poisioning
जैदपुर (बाराबंकी)। शादी समारोह में दावत खाने के बाद कस्बे के करीब 25 लोग फूड प्वायजनिंग का शिकार हो गए। देरशाम उल्टी-दस्त शुरू होने से समारोह में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आननफानन में कई लोगों को सीएचसी पहुंचाया तो कुछ को निजी चिकित्सकों के पास भर्ती कराया गया जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे के मोहल्ला आजादनगर में सोमवार को फकीर मोहम्मद के बेटे और बेटी की शादी का कार्यक्रम था। दिन में काफी लोगों ने वलीमे में खाना खाया था। लेकिन देरशाम खाना खाने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें मासूम बच्चे, जवान, बूढ़े सभी शामिल थे। शादी में दावत खाने वाले लोगों को फूड प्वायजनिंग होने की बात का पता चली तो लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

फूड प्वायजनिंग का शिकार हुए लोगों में नजमा बानो (45), अफसुन बानो (40), शुऐब अहमद (19), मन्तशा (20), सायमा (35), शमीम अंसारी (37), निदा (6), राजू (12), हबीबुन निशा (40), कमरुल (45), जुनेद अहमद (12), राजू (22), मुकीम (13), गुलफिश (9) समेेत करीब 25 लोग शामिल हैं। इन लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। जिनको पहले मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जब तबीयत में कोई सुधार नही हुआ तो कई लोगों को सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सभी का इलाज करना शुरू किया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वलीमे में खाना खाने से कुछ लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हुए थे। जिनका इलाज किया गया। किसी चीज में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है। यह पूरे भोजन की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

जैदपुर कस्बे में वलीमे की दावत खाने से कई लोग फूड प्वायजनिंग का शिकार हुए हैं। सीएचसी में तैनात डॉक्टरों को सभी का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। मंगलवार को मुख्यालय से एक टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed