फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fog hit, the speed of vehicles stopped

Barabanki News: कोहरे की मार, थमी वाहनों की रफ्तार

Mon, 09 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fog hit, the speed of vehicles stopped
बाराबंकी। कोहरा और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों में रविवार को दृश्यता न्यूनतम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। इससे रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह और शाम को तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग ठिठुरते रहे। कड़ाके की ठंड के चलते रविवार को अवकाश होने के बाद भी शहर की मुख्य सड़कों एवं बाजारों में भीड़ कम नजर आई। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। सर्द हवाओं के साथ पड़ने वाला कोहरा मुसीबत बना हुआ है। रविवार को घना कोहरा होने के चलते सुबह दृश्यता 51 से 200 मीटर के मध्य रही। इससे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफेदाबाद से शुुरू होने वाली जिले की सीमा में वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को वाहन के इंडीकेटर व हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। खिड़कियों व दरवाजों से जाने वाली हवा यात्रियों को कंपाती रही। ट्रेनों का आवागमन भी कोहरे के चलते प्रभावित हुआ। पनवल गोरखपुर एक्सप्रेस, गंगा एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनें दो से चार घंटे तक देरी से चलीं। दोपहर बाद निकली धूप भी ठंड के आगे बेअसर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास ठंडा पड़ा अलाव
शहर में अलाव की व्यवस्था शाम ढलने से भोर तक सीमित होने के कारण राहगीरों, तीमारदारों व यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर अलाव ठंडा पड़ा था। मरीजों के साथ आए तीमारदार बुझे अलाव के पास बैठकर ठिठुरते नजर आए। अन्य स्थानों का भी हाल यही रहा।
यह रहा मौसम का हाल
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पांच किमी. एवं सुबह व शाम सात किमी. की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों को कंपाती रहीं। मौसम में नमी 81 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को भी कोहरा और शीतलहर से निजात के आसार नहीं हैं। मंगलवार के बाद इसमें कुछ सुधार होने की उम्मीद है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी 14 तक अवकाश
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम अविनाश कुमार ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। डीएम ने आदेश दिए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग व केंद्र का अन्य कार्य पूूर्व की भांति संपन्न कराएंगी। इससे पहले कक्षा आठ तक के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय, केजीबीवी, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों व सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed