फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flood situation worsen in Barabanki

घाघरा फिर उफनाई, सहमा तराई

Sun, 12 Aug 2018 10:24 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sun, 12 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Flood situation worsen in Barabanki
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

विज्ञापन

नेपाल द्वारा घाघरा में पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद तराई के हालात फिर से बिगड़ जाएंगे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। जानकारी के बाद प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है और बाढ़ चौकियों पर तैनात राजस्व कर्मियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वहीं तराईवासी भी किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश बंधे पर बसे लोगों के किए मुसीबत बनती जा रही है।                    


एल्गिन चरसड़ी, अलीमऊ रानीमऊ और हेतमापुर तटबंधों पर बसे बाढ़ पीड़ितों के लिए रुक-रुककर हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बाढ़ पीड़ितों के सामने दो वक्त की रोटी और मवेशियों के लिए चारा जुटा पाना खासा मुश्किल हो रहा है। तटबंध पर रहने वाले रामप्रसाद, गयादीन, महेश आदि बताते हैं कि गांवों से नदी का पानी कम हो गया था और हम लोग वापसी की तैयारी में लगे थे कि नेपाल द्वारा बार-बार पानी छोड़ देने से हालात बिगड़ जाते हैं और गांवों को वापसी नहीं हो पाती है।                    
विज्ञापन


           
सिरौलीगौसपुर। नदी का जलस्तर धीरे धीरे घट रहा है लेकिन संक्रामक रोग पांव पसारने लगे हैं। जानकारी पर बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में पहुंचकर डॉक्टरों की टीम ने बाढ़ पीड़ितों में संक्रामक बीमारियों की दवाओं का वितरण किया। उप जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 7 सेंमी ऊपर है। नदी का पानी कम होने पर संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना पैदा हो जाती है इसी को ध्यान में रखते हुए सनावा, कोठरी गौरिया, परसावल में मेडिकल कैंप लगाकर दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। सीएचसी टिकैतनगर, सिरौलीगौसपुर एवं रामनगर के डॉक्टर  बराबर बाढ़ पीड़ितों में दवाओं के वितरण में लगे हुए हैं।                    
विज्ञापन
विज्ञापन

         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed