{"_id":"5d93a03b8ebc3e93c6338be1","slug":"flood-barabanki-news-lko4846642147","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा का जलस्तर बढ़ने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा का जलस्तर बढ़ने लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए बाढ़ खंड के अधिकारियों को सक्रिय किया गया है। उधर एसडीएम सिरौलीगौसपुर ने मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्रीदेने के साथ अन्य मदद का आश्वासन दिया।
घाघरा नदी का पानी कई दिनों से तराई के टेपरा, सरायं सुरजन, भैरव कोल, गोबरहा, तेलवारी आदि के निकट तेजी से कटान कर रहा था। कटान की चपेट में आने से एक दर्जन लोगों के मकान नदी में समा चुके हैं। करीब पांच सौ बीघा गन्ने की फसल नदी अपने साथ बहा चुकी है। नदी के तेवरों ने तराई वासियों की नींद उड़ा रखी थी। कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है हालांकि यह खतरे के निशान से अभी करीब 21 सेमी. नीचे है लेकिन कटान में थोड़ी कमी आई है।
तराई के लोगों का कहना है कि नदी का पानी घटने के साथ कटान शुरू हो जाती है। कटान से सहमे तमाम परिवार अभी भी तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। उधर एसडीएम सिरौलीगौसपुर रामनारायण ने कोटवाधाम बाढ़ चौकी से बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। बताया कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।