फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five withdrew their nominations for the post of head, 12 are in the fray.

Barabanki News: प्रधान पद पर पांच की नाम वापसी , 12 मैदान में

Thu, 25 Jul 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Five withdrew their nominations for the post of head, 12 are in the fray.
बाराबंकी। पंचायत उपचुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान प्रधान के तीन पदों पर पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। अब कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि रामनगर में बीडीसी पद के लिए नामांकन वापस हो जाने से यहां भी अब निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

जिले में चार प्रधान, 11 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 66 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए आगामी छह अगस्त को मतदान होना है। नाम वापसी के बाद एक प्रधान, तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य व 54 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बुधवार को नामवापसी के दौरान हैदरगढ़ ब्लॉक के रीठी सिकंदर पूरा में प्रधान पद पर अरविंद कुमार ने पर्चा वापस वापस ले लिया है। अब यहां छह प्रत्याशी बचे हैं। चुनाव प्रचार के लिए इन्हें अनाज ओसाता किसान, कार, कैमरा, किताब, इमली, कन्नी जैसे चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह बीडीसी के दो प्रत्याशियों को अनार, अलावा तापता आदमी व जौरास में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को अनाज ओसाता किसान व इमली चुनाव चिन्ह मिले हैं। कान्हूपुर पंचायत प्रधान के दो नामांकन वापस होने के बाद अब चार प्रत्याशी मैदान में बाकी हैं। रामनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नाम वापसी के बाद एक और प्रत्याशी का चयन निर्विरोध हो गया है। चुनाव चिन्ह आवंटन के प्रचार कार्य जोर पकड़ने लगा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अब छह अगस्त को कराए जाने वाले मतदान की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed