फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five lakh voters will cast votes

पांच लाख मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 08 Oct 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी Updated Thu, 08 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। जिले की चार ब्लॉकों बंकी, देवां, हरख और मसौली में मतदान होगा। करीब पांच लाख मतदाता वोट डाल कर जनप्रतिनिधि चुनेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी ने पहले राजकीय इंटर कॉलेेज, इसके बाद तीनों ब्लॉकों में पहुंच स्थिति का जायजा लिया। एक बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया था। इसके अलावा मतदेय स्थल पर इनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बंकी, देवा, मसौली और हरख का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने भी बंकी, देवा और मसौली का जायजा लिया। पहले चरण में 5 लाख 35 हजार 617 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला पंचायत के 17 पदों के लिए करीब 271 और क्षेत्र पंचायत के 375 पदों के लिए 2045 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के लिए कुल 879 मतदान केेंद्र बनाए गए हैं। इन पर शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए 879 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। चार ब्लॉकों में 9 जोनल और 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 36 अतिसंवेदनशील प्लस, 11 अतिसंवेदनशील और 40 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इनकी मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

पहले चरण में 5 लाख 35 हजार 617 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला पंचायत के 17 पदों के लिए करीब 271 तथा क्षेत्र पंचायत के 375 पदों के लिए 2045 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका भाग्य बृहस्पतिवार की देर शाम तक मत पेटियों में बंद हो जाएगा।


पोलिंग पार्टियों को खटारा डीसीएम से रवाना किया गया। बीते 23 सितंबर को डीआरडीए सभागार में डीएम की अध्यक्षता में चुनाव तैयारियों की समीक्षा में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कहा था कि पिछली बार मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथ पर खटारा ट्रकों से भेजा गया था। लेकिन इस बार पोलिंग पार्टियों को बसों से भेजवाने की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन गुरुवार को जीआईसी मैदान से अधिकतर मतदान कर्मियों को खटारा ट्रकों में रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed