{"_id":"62742021bca81820f46d39b9","slug":"five-arrest-barabanki-news-lko62923838","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाती-बराती भिड़े, दूल्हे के भाई समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाती-बराती भिड़े, दूल्हे के भाई समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीजे पर डांस करने को लेकर जनाती व बराती आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट में एक का हाथ टूट गया जबकि दो लोगों के सिर फूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। मामले में दूल्हे के भाई समय पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अगानपुर गांव में बुधवार रात हुई।
अगानपुर गांव निवासी कौशल वर्मा की बेटी का बुधवार को विवाह था। बरात नगर कोतवाली के नारेपुरवा गांव से आई थी। द्वार पूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर जनाती व बराती पक्ष के कुछ युवक आपस में विवाद करने लगे। नाराज बरातियों ने टेंट के परदे फाड़ दिए। इस पर मामला गंभीर हो गया और जमकर मारपीट हुई। इसमें कन्या पक्ष के अगानपुर निवासी जगदीश व डडियामऊ के लवकुश व वर पक्ष के एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई।
आननफानन घायलों को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दूल्हे के भाई नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेश, प्रद्युम्न, सफदरगंज के ज्ञान प्रकाश जगदीश व बृजेश को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि बरात में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विवाद के बाद बैरंग लौटी बरात
शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवविहार कॉलोनी में बुधवार रात विवाद के बाद बरात लौट गई। यहां के निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का विवाह निर्धारित हुआ था। बुधवार शाम गदिया गांव से बरात भी पहुंच गई थी। बताते हैं कि बरात पक्ष से वीडियो कैमरा न लाने को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर कुछ ही देर में इतनी अनबन हो गई कि दूल्हा बरात समेत वापस हो गया। पुलिस तक मामले की शिकायत नहीं हुई है।