फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire

गैस रिफलिंग करते समय वैन में लगी आग

Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fire
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। घरेलू गैस भरते समय एक वैन में अचानक भीषण आग लग गयी। आग की लपटों को देखकर लोग दौड़ पड़े और सभी के अथक प्रयास के बाद भी वैन जलकर राख हो गयी। इस वैन के चालक द्वारा इलाके के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षिकाओं को लाया व ले जाया जाता था।
विज्ञापन

थाना जहांगीराबाद इलाके के मंशापूरवा गांव के निवासी अंशुल अपनी वैन से शहर से शिक्षिकाओं को स्कूलों में लाने व ले जाने का काम करता है। सोमवार को वह शिक्षिकाओं को स्कूल में छोड़ने के बाद सदरुद्दीनपुर कस्बे की बीच आबादी में इलेक्ट्रॉनिक पम्प से गैस की रिफलिंग कर रहा था।
विज्ञापन

तभी पम्प से शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई। तेज धुआं व टायरों के फटने की आवाज से हड़कंप मच गया। आग और विकराल होने से पहले ही लोगों द्वारा काबू कर लिया गया। इससे बड़ी अनहोनी होने से बच गयी। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से गैस भरने वालों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा कि अगर यह सिलेंडर फट जाता तो बगल में चल रहे स्कूल के बच्चों को भी नुकसान हो सकता था। लोगों का कहना है कि इलाके में गैस रिफिलिंग का कारोबार जोरों पर चल रहा है, लेकिन इससे प्रशासनिक अधिकारी भी अनजान बने हुए हैं। एसओ दर्शन यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
दुकान में आग से लाखों का नुकसान
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के छंदरौली मोड़ पर मोबाइल रिपेयर व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग से लाखों के उपकरण व मोबाइल जल गए। अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया। लोनीकटरा के छंदरौली मोड़ पर रविवार रात अमर सिंह की मोबाइल रिपेयरिंग व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान में अचानक आग लग गई।

आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस व अग्निशमन कर्मियों को सूचना दी। अग्निशमन दस्ते ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग को बुझाया। दुकान में आग लगने का कारण नहीं पता चला है। दुकान मालिक ने कहा कि करीब तीन लाख के बिजली उपकरण व रिपेयर के लिए रखे मोबाइल फोन जल गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed