{"_id":"6186d4fdd982de1f5649ec9e","slug":"fire-barabanki-news-lko6032704169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कई जगहों पर लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर कई जगहों पर लगी आग, लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दीपावली पर अग्निकांड के कई मामले सामने आए। इसमें लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम नुकसान के आंकलन में जुटी है।
कोठी संवाद के अनुसार, असंद्रा थाना क्षेत्र में दो घटनाएं हुईं। पहली घटना क्षेत्र के सुबेहा-देवीगंज मार्ग की है। यहां पर तोरई गांव निवासी धनंजय सिंह की साड़ी सेंटर व रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उसने आग पर काबू पाया।
मगर, इस दौरान दुकान में रखी करीब सात लाख की साड़ियां, थान का कपड़ा व जैकेट समेत 60 हजार की नकदी जल गई। दूसरी घटना क्षेत्र के बाबापुरवा मजरे किठैय्या गांव की है। यहां के निवासी बाबूलाल के छप्परनुमा घर में आग फैलने से उसके पास में रखी गुमटी भी आग की लपटों में घिर गई। पीड़ित की गृहस्थी सामान के साथ करीब चार हजार की नकदी जल गई। सूचना पर राजस्व टीम ने पहुंचकर जांच की।
उधर, थाना व कस्बा फतेहपुर के सट्टी बाजार में स्थित ज्वैलर्स की दुकान में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण व लाखों की नकदी जल गई। कस्बे के मोहल्ला काजीपुर निवासी सराफा व्यापारी अजय सोनी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान दी। इसके बाद फायर बिग्रेड को बुलाया गया। मगर, जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण व छह लाख रुपये की नकदी जल गई।
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर संवाद के अनुसार, बदोसरायं थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा गांव में दीपावली की शाम श्यामू मिश्रा गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान उसमें आग लग गई। जिससे घर में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया।
मगर, तब तक श्यामू के घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। घुंघटेर संवाद के अनुसार, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मुस्कबाद गांव के बाहर खड़े डंपर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 टीम और फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची तो उन्होंने खुद बड़ी मशक्कत से आग बुझाई। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
पटाखा जलाते समय चार लोग झुलसे
सिरौलीगौसपुर/कोटवाधाम। दीपावली पर पटाखा जलाते समय तीन बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। जिन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव में दीपावली की रात बच्चे आतिशबाजी जला रहे थे। इसी दौरान लल्ला का पुत्र आकाश अनार छुड़ा रहा था।
तभी अचानक वह अनार फट गया जिससे आकाश के अलावा मौके पर मौजूद सौरभ और हर्षित भी झुलस गए। परिवारीजन तीनों को चिकित्सालय ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार, बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी छोटू गौतम दीपावली की सुबह घर के बाहर पटाखा दगा रहा था। तभी वह इसकी चपेट में आकर झुलस गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए जहां पर उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। (संवाद)
दिवाली पर जुआ खेल रहे 54 गिरफ्तार, 39 हजार बरामद
बाराबंकी। दीपावली के मौके पर जुआरियों की धरपकड़ को लेकर चलाए गए अभियान के तहत पूरे जिले में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 54 जुआरियों को पकड़ा। इनके कब्जे से पुलिस ने 39 हजार 200 रुपये बरामद किए।
रामनगर पुलिस टीम ने 17 जुआरियों को पकड़कर 12340 रुपये बरामद किए। पकड़े गए जुआरियों में अम्बर, सत्यम, नीरज, मो. लाल, ललित, दीपांशु, हर्षित, अमित, अंकित, अहमद, सौरभ, मिथुन, राकेश, छब्बू उर्फ शैलेंद्र आदि को पकड़ा। मसौली पुलिस टीम ने हुकुम सिंह, रमेश, इकबाल, निजामुद्दीन, इरफान, जैनुल आब्दीन, दिनेश, मो. मैनुद्दीन, मुशीर, पवन, सोनू गुप्ता, मो. शमीम व आबिद अली को पकड़कर 14810 रुपये बरामद किए।
असंद्रा पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे देशराज, राजेश, सोनू उर्फ सोमनाथ, धनीराम, मनोज, शिवलाल, विनेश, त्रिभुवन, राधेश्याम, बलराम को पकड़कर 8650 रुपये बरामद किया। सतरिख पुलिस ने जुआ खेल रहे संतोष कुमार, लवकुश, अमन अनुज, राजन वर्मा, रितिक वर्मा, पवन, रामप्रकाश, राजकुमार व सोनू को पकड़कर 12570 रुपये बरामद किया। बदोसरायं पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे मो. मोईद, संतोष, हरीलाल, ननकऊ यादव उर्फ महेश को पकड़कर 3400 रुपये बरामद किए। (संवाद)