फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir

खाद्यान्न हड़पने के आरोप में कोटेदार समेत दो पर मुकदमा

Fri, 08 Apr 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
fir
कोठी (बाराबंकी)। ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन का वितरण न करने वाले कोटेदार व उसके प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर हुसैनबख्स गांव की कोटे की दुकान पड़ोस के लम्बौवा गांव के कोटेदार बरसाती लाल की दुकान में अटैच है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि मार्च माह में कोटेदार बरसाती लाल व उसके प्रतिनिधि नीरज कुमार ने ई-पॉश मशीन में अंगूूठा लगवाने के बाद भी राशन का वितरण नहीं किया।
सुनवाई न होने पर बीते 3 अप्रैल को ग्रामीणों ने हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पूर्ति विभाग ने मामले की जांच की। इसमें 85 कार्डधारकों के बयान हुए तो पाया गया कि 71 कार्डधारकों का अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज, नमक व तेल आदि कोटेदार द्वारा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस पर डीएम से अनुमति मिलने के बाद कोटेदार बरसाती लाल व उसके प्रतिनिधि नीरज कुमार के खिलाफ बृहस्पतिवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed