{"_id":"5f2708568ebc3e9f65618682","slug":"fir-barabanki-news-lko533515558","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 18 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 18 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लॉकडाउन का असर रविवार को शहर के साथ कस्बों में भी दिखाई दिया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रहीं। रक्षाबंधन के मद्देनजर प्रशासन के आदेश पर रविवार को मिठाई और राखी की दुुकानें जरूर खुलीं। उधर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर के देवा चौराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा, नाका सतरिख, रामनगर तिराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही। घंटाघर, धनोखर चौराहा, सट्टी बाजार, सिविल लाइन, पैसार नाका, बडे़ल, रामसेवक चौराहा आदि स्थानों की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों की मांग पर प्रशासन की अनुमति के बाद शहर में मिठाई और राखी की दुकानें खुलीं। लोगों ने रक्षाबंधन की खरीदारी की। कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी भी हुई। कस्बों के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। एसपी डॉ. अरविंद चुतर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 898 वाहनों की जांच करने के साथ 312 का चालान किया गया।